फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज से 73 विद्यार्थी पहुंचे, स्क्रीनिंग के बाद भेजे गए घर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। योगी सरकार ने दूसरे प्रांतों और गैर जनपदों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की घर वापसी का रास्ता आसान कर दिया। लॉकडाउन में प्रयागराज से लौटे 73 विद्यार्थी पीलीभीत पहुंच गए। स्वास्थ्य टीम ने मौके पर पहुंचकर इनकी स्क्रीनिंग कराई। लंबा सफर तय करके आए विद्यार्थियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन

कोविड-19 महामारी को लेकर लॉकडाउन के दौरान अन्य प्रातों और गैर जनपद में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की वापसी के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदेश दिए थे। इससे पहले कोटा से विद्यार्थी आ चुके हैं और तीन दिन पहले 17 बसों से हरियाणा के 400 से अधिक श्रमिक भी यहां लाए गए हैं। इसके बाद प्रयागराज में पढ़ने वाले 73 विद्यार्थी गुरुवार को दो बसों में सवार होकर अपने गृह जनपद पहुंचे। प्रयागराज से दो बसें आने की सूचना पर डीएम वैभव श्रीवास्तव द्वारा गठित तीन सदस्यीय कमेटी के सहायक अधिकारी एआरटीओ अमिताभ राय और स्वास्थ्य विभाग की टीमें पीडब्ल्यूडी गेस्ट पहुंचीं। करीब 12 बजे दोनों बसें निर्धारित स्थान पर पहुंच गईं। सूची का मिलान न होने के चलते करीब पौन घंटे बाद इन सभी की स्क्रीनिंग शुरू हो सकी। कुछ विद्यार्थियों ने बेवजह धूप में खड़ा रखने और पानी न मिलने की भी शिकायत की। इस बीच सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को लंच का पैकेट उपलब्ध कराया। आने वाले विद्यार्थियों में बीसलपुर के 35, पूरनपुर के सात, अमरिया के छह और शहर के 19 के अलावा उत्तराखंड के छह विद्यार्थी शामिल हैं। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर उत्तराखंड के छह विद्यार्थियों के अलावा 67 विद्यार्थियों को 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन करने के निर्देश दिए गए।
प्रयागराज से दो बसों के माध्यम से 73 विद्यार्थी पहुंचे हैं। जिले के विद्यार्थियों को उनके घर भेजकर होम क्वारंटीन किया गया है, जबकि उत्तराखंड के छह विद्यार्थियों को शेल्टर होम में क्वारंटीन किया गया है। - अमिताभ राय, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें