फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिद का दरवाजा बंद मिला तो सीढ़ी लगाकर चढ़ने लगे नमाज पढ़ने को, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। सुंदरपुर गांव में पांच लोग मस्जिद में नमाज की जिद पर अड़ गए। इमाम ने मस्जिद का दरवाजा बंद कर दिया तो सभी सीढ़ी लगाकर प्रवेश करने लगे। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को धर दबोचा, जबकि एक भाग गया। दो सीढ़ियां भी कब्जे में लीं। एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

सुंदरपुर गांव की मस्जिद में नियमानुसार वहां पर रहने वाले इमाम अलविदा की नमाज अदा कर रहे थे। अन्य सभी से घरों से इबादत करने को कहा गया था। इसके बावजूद दोपहर को गांव के निवासी इरशाद अहमद, कमरु द्दीन, जमील अहमद, इशाक, शकावत मस्जिद में नमाज पढ़ने की जिद करने लगे। इमाम समेत अन्य लोगों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, मगर वे मस्जिद के भीतर घुसने लगे। इस पर इमाम हाफिज कमर रजा ने मस्जिद का दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद पांचों व्यक्ति दो सीढ़ी उठाकर लाए और मस्जिद की दीवार पर चढ़ने लगे। यह देखकर किसी ने पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में दरोगा उत्तम कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुुंचे और चार लोगों को पकड़ लिया, जबकि पांचवां शकावत भाग गया। आरोपियों और सीढ़ियों को लेकर पुलिस थाने आ गई। इसके बाद सभी पर निषेधाज्ञा उल्लंघन, महामारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई।
जहानाबाद के सुंदरपुर गांव में कुछ लोगों ने सीढ़ी से मस्जिद में घुसकर नमाज पढ़ने की कोशिश की थी। चार लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। उन पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा पूरे जनपद में लोगों ने लॉकडाउन का पालन और पुलिस-प्रशासन का सहयोग करते हुए जागरूकता का परिचय दिया है। - अभिषेक दीक्षित, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें