फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम को क्लीनिक में इलाज करते मिले डॉक्टर, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। डीएम ने शुक्रवार को मंडी परिसर और पूरनपुर क्षेत्र में लॉकडाउन का जायजा लिया। डीएम ने माधोटांडा में क्लीनिक खुला मिलने पर डॉक्टर पर एफआईआर दर्ज करा दी। क्लीनिक संचालक के पास इलेक्ट्रो होम्योपैथिक पद्धति की डिग्री थी, लेकिन मौके पर होम्योपैथिक की जगह पर एलोपैथिक की दवाएं मौजूद मिलीं।
विज्ञापन

शहर स्थित मंडी परिसर में पहुंचे डीएम ने वहां गेहूं खरीद के दौरान सामाजिक दूरी व्यवस्था का जायजा लिया। मंडी सचिव को निर्धारित समय तक मंडी से सब्जी सप्लाई सुनिश्चित कराने और किसानों के साथ बच्चे और बुजुर्गों के प्रवेश वर्जित रखने के निर्देश दिए। डीएम ने पुलिस चौकी जराकोठी के बैरियर का भी निरीक्षण किया। चौकी पर नामित मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मियों को लॉकडाउन के दृष्टिगत वाहनों की सघन जांच करने, बिना अनुमति वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने को कहा। असम हाइवे पर सकरिया इलाके के समीप आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग की। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई करने को कहा। कुछ वाहनों के चालान भी किए गए गए। पूरनपुर में निरीक्षण के दौरान कोरोना वायरस के बचाव संबंधी पंफलेट और स्टिकर चस्पा कर लोगों को सामाजिक दूरी का पालन करने के प्रति जागरूक किया। माधोटांडा कस्बे में लॉकडाउन के दौरान संजय क्लीनिक खुली पाई गई। इसमें डॉ. जय कुमार घोष को अवैध तरीके से लोगों का इलाज करते पाया गया। डीएम ने इंस्पेक्टर को चिकित्साधिकारियों के साथ जांच कर डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। इसके बाद सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विनीत यादव की तहरीर डॉ. जय कुमार घोष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
जलभराव देखकर जताई नाराजगी
पूरनपुर। डीएम वैभव श्रीवास्तव ने सीएचसी गेट पर मिले जलभराव को देखकर नाराजगी जताई। नगरपालिका ईओ को समस्या दूर कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सीएचसी गेट पर जलभराव होने से मरीज और तीमारदारों को असुविधा होती है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सीपी सिंह से जांच के बारे में पूछा। असम हाईवे के पेट्रोल पंप पर रोटरी क्लब पूरनपुर ग्रीन की ओर से कोरोना के सुझाव के स्टीकर का विमोचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें