फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में दावत करने पर निलंबित इंस्पेक्टर पर अब लॉकडाउन तोड़ने की एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कोरोना के लॉकडाउन के बीच अपनी शादी की 11वीं सालगिरह पर बिलसंडा थाने में दावत करने वाले इंस्पेक्टर हरीशंकर वर्मा की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रहीं हैं। थाने में दावत उड़ाने का वीडियो वायरल होने के बाद शासन की सख्ती पर उन्हें निलंबित किया जा चुका है। मगर, अब इंस्पेक्टर पर लॉकडाउन उल्लंघन में एफआईआर भी सीओ की ओर से दर्ज कर ली गई है। इसमें इंस्पेक्टर को नामजद करते हुए दावत में शामिल होने वाले 225 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन

कोरोना के चलते तीन मई तक लॉकडाउन चल रहा है। इसी बीच 26 अप्रैल की रात बिलसंडा थाना परिसर में टेंट लगाकर दावत कराई गई थी। इस दावत में 200 से अधिक लोग शामिल हुए थे। दो दिन बाद मंगलवार को वीडियो वायरल होने पर यह मामला उजागर हुआ। इसमें बताया गया कि थाने में दावत इंस्पेक्टर हरीशंकर वर्मा ने अपनी शादी की 11 वीं सालगिरह पर दी थी। इसमें शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह के भोजन की व्यवस्था थी। हालांकि फजीहत होने पर इंस्पेक्टर ने इसे पुलिसकर्मियों, होमगार्ड और चौकीदार की हौसला अफजाई के लिए खाने का आयोजन करने की बात कहकर बात को टालने की कोशिश की थी। मगर, शासन तक मामला पहुंचने के बाद इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया था। लॉकडाउन का उल्लंघन करने के लिए अब इंस्पेक्टर हरीशंकर वर्मा समेत 225 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। सूत्रों के अनुसार इस मामले में बुधवार शाम को ही गुपचुप तरीके से इंस्पेक्टर पर कार्रवाई कर दी गई थी। मगर, विभाग की फजीहत से बचने के लिए अफसर इसे छिपाने में लगे रहे। वहीं डीआईजी रेंज राजेश कुमार पांडेय ने पुष्टि करते हुए बताया कि सीओ की ओर से 225 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पार्टी में एक अफसर भी थे
लॉकडाउन में दावत का मामला उजागर होने के बाद एक पुलिस अधिकारी भी इसमें फंस रहे हैं। बताते हैं कि वह भी इंस्पेक्टर की इस दावत में शामिल हुए थे। मगर, वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने इससे किनारा कर लिया।
विज्ञापन

..तो जाम भी छलकाए गए थे
इस पूरे मामले में एक बात और निकलकर आ रही है। इंस्पेक्टर की दावत में शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह के लजीज व्यंजन का इंतजाम तो था ही, दावत में भोजन के साथ जाम भी छलकाए गए थे। चर्चा यहां तक है कि दावत में जब अंग्रेजी शराब कम पड़ गई तो कच्ची मंगाकर शराब के पैग लगाए गए।
एफआईआर की बात को यूं टाला सीओ ने
इस मामले में इंस्पेक्टर हरीशंकर वर्मा को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश किए गए हैं। किसी तरह की एफआईआर अभी तो दर्ज नहीं की गई है। जब एफआईआर दर्ज की जाएगी तो बता दिया जाएगा। - लल्लन सिंह, सीओ बीसलपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें