फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: क्षय रोग केंद्र के एक्स-रे कक्ष पर लटक रहा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज के एक्स-रे टेक्नीशियन के सेवानिवृत्त होने के बाद जिला क्षय रोग केंद्र के कर्मी को वहां अटैच कर दिया गया। अब यहां एक्स-रे कक्ष पर ताला लग गया है। ऐसे में क्षय रोग केंद्र पर आने वाले मरीजों को मेडिकल कॉलेज में अन्य मरीजों के साथ लाइन में लगकर एक्स-रे कराना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जिला क्षय रोग केंद्र पर आने वाले मरीजों की वहीं पर जांच होती है। आवश्यकता पड़ने पर यहां एक्स-रे की भी व्यवस्था है। इसके लिए वहां पर टेक्नीशियन की भी तैनाती थी। पांच माह पहले मेडिकल कॉलेज के टेक्नीशियन के रिटायर होने के बाद वहां की व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए जिला क्षय रोग केंद्र के टेक्नीशियन को वहा अटैच कर दिया गया था।
टेक्नीशियन के अटैच होने के बाद जिला क्षय रोग केंद्र के एक्स-रे कक्ष पर ताला लटक गया है। ऐसी स्थिति में मरीजों को मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहां है। जहां पर वह अन्य मरीजों के साथ ही लाइन में खड़े दिखाई देते हैं। मरीजों की इस परेशानी को देखने के बाद भी जिम्मेदार कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि इस बीच कुछ लोगों ने अधिकारियों से जिला क्षय रोग केंद्र पर टेक्नीशियन की तैनाती कराए जाने की मांग भी की लेकिन इसके बाद भी कुछ नहीं हो सका।



टेक्नीशियन को अटैच करना जरूरी था। अभी आचार संहिता लगी हुई है। इसके हटते ही टेक्नीशियन को वापस क्षय रोग केंद्र पर तैनात कर दिया जायेगा।

-डाॅ. आलोक कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें