फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जिला अस्पताल के आरक्षित वार्ड में लटका ताला

Fri, 16 May 2025 12:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। तापमान बढ़ने के साथ ही जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लू और अन्य बीमारियों से संबंधित मरीज बड़ी संख्या में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल में पहुंचने वालों में 20 फीसदी मरीज सिर्फ उल्टी-दस्त व डिहाइड्रेशन पीड़ित हैं। जबकि, लू की चपेट में आए मरीजों के लिए आरक्षित वार्ड में ताला लटका रहता है। ऐसे में इन समस्याओं की चपेट में आए लोगों को भी सामान्य वार्ड में भर्ती किया जा रहा है। जिले में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। ऐसे में जिला अस्पताल में वार्ड आरक्षित किया गया है। इसमें कागजी कोरम पूरा करने के लिए छह बेड, कूलर, मच्छरदानी, आइसपैक, एसी आदि की व्यवस्था की गई है। मगर, इस वार्ड में हमेशा ताला लटका रहता है।
विज्ञापन

आरक्षित वार्ड में ताला, दवा देकर लौटाए जा रहे मरीज



बरखेड़ा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा में लू की चपेट में आए मरीजों के लिए वार्ड तो आरक्षित किया गया, लेकिन अब तक एक भी मरीज को भर्ती नहीं किया गया है। मरीजों को दवा देकर चलता किया जा रहा है। संवाद



20 बेड का आरक्षित वार्ड, मरीज अब तक भर्ती नहीं
जहानाबाद। सीएचसी जहानाबाद में लू और गर्मी की चपेट में आए मरीजों के लिए 20 बेड का वार्ड आरक्षित किया गया है। इस वार्ड में कोई मरीज भर्ती नहीं किया गया। मरीजों की सुविधा के लिए वार्ड में कूलर की व्यवस्था की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें