फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हे छठी मईया हर लीं बलैया...

विज्ञापन
बरहा रेलवे क्रांसिग के पास ​स्थित सरोवर पर छठ पूजा के दौरान सरोवर में खड़ी महिलाएं । संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। भोर होते ही श्रद्धालुओं का बरहा रेलवे क्रॉसिंग के पास जलाशय पर आने का क्रम शुरू हो गया। लोग सिर पर प्रसाद की टोकरी रखकर ला रहे थे। जलाशय पर पहुंचने के बाद व्रती महिलाओं ने पानी में खड़े होकर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। इसी के साथ चार दिवसीय छठ पूजा संपन्न हो गई।
विज्ञापन

शहर में रेलवे कॉलोनी में रह रहे पूर्वांचल के परिवार धूमधाम से छठ मनाते हैं। उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के लिए सूरज उगने से पहले ही छठ व्रतियों की भीड़ बरहा फाटक स्थित घाट पर उमड़ पड़ी। व्रतियों के परिवार के सदस्य अपने सिर पर प्रसाद की टोकरी लिए हुए थे। टोकरी में रखे सूप के ऊपर दीप जल रहे थे। विधि-विधान से छठ माता की आराधना की गई। महिलाओं, बच्चों और पुरुषों ने घाट पर बनाई वेदियों पर फल, सब्जी, मिठाई, दीप जलाकर पूजा अर्चना की।
सूर्योदय होते ही व्रती महिलाओं ने अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही व्रती महिलाओं का 36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा हो गया। इस दौरान व्रती महिलाओं ने पुरुषों को टीका लगाया, वहीं पुरुषों ने महिलाओं की मांग में सिंदूर। साथ ही सुहाग की दीर्घायु की कामना की। इस दौरान पूर्वांचलवासियों ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


बिखरी भोजपुरी गीतों की छटा
छठ महोत्सव के समापन पर सूर्य को अर्घ्य देने के बाद पूर्वांचल और बिहार के रहने वाले परिवारों के बच्चे, महिलाएं और पुरुष छठ मैया के गीतों पर जमकर नाचे। महिलाओं ने व्रत परायण के बाद छठ मैया के गीत गाए। छठ मैया के भजनों से माहौल भक्तिमय हो गया।

बरहा रेलवे क्रांसिग के पास स्थित सरोवर पर छठ पूजा के दौरान सरोवर में खड़ी महिलाएं । संवाद

बरहा रेलवे क्रांसिग के पास स्थित सरोवर पर छठ पूजा के दौरान सरोवर में खड़ी महिलाएं । संवाद

बरहा रेलवे क्रांसिग के पास स्थित सरोवर पर छठ पूजा के दौरान सरोवर में खड़ी महिलाएं । संवाद

बरहा रेलवे क्रांसिग के पास स्थित सरोवर पर छठ पूजा के दौरान सरोवर में खड़ी महिलाएं । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें