फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यकृत दिवस : फैटी लिवर का बढ़ता प्रकोप, शराब भी बढ़ा रही समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। भाग-दौड़ भरी दिनचर्या, खराब खानपान व शराब की लत यकृत (लिवर) को प्रभावित कर रही है। जिला अस्पताल की मेडिसिन ओपीडी में रोजाना पहुंचने वाले 200 मरीजों में 30 प्रतिशत सिर्फ लिवर में समस्या से पीड़ित होते हैं। फैटी लिवर की समस्या भी तेजी से बढ़ रही है। वर्तमान में लीवर की समस्या से गुजर रहे लोगों में 90 प्रतिशत मरीज हेपेटाइटिस बी, सी व एल्कोहल की वजह से लीवर सिकुड़न के केस देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के फिजिशियन चिकित्सक डॉ. विनीत बंसल ने बताया की लिवर शरीर का महत्वपूर्ण अंग होता है, जो शरीर में पाचन ऊर्जा का उत्पादन व विषैले पदार्थ को शरीर से बाहर निकालने का काम करता है।

इसी के साथ खून को भी साफ करता है। आजकल लोग खुद की सेहत के प्रति सजग नहीं हैं। लापरवाही, शराब की लत, असुरक्षित यौन संबंध, खराब खानपान से लीवर संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ी हैं। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में नियमित 200 मरीजों की ओपीडी में 30 प्रतिशत मरीज फैटी लीवर, सिकुड़न, पेट में पानी, इंफेक्शन व हेपेटाइटिस के आ रहे है। इनमें 90 प्रतिशत लीवर के मरीज हेपेटाइटिस आदि के देखे जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन


इन बातों का रखें ध्यान

चिकित्सक डॉ. विनीत बंसल ने लिवर को सेहतमंद रखने की सलाह देते हुए बताया कि बाहर का खाना बिल्कुल बंद कर देना चाहिए। बाहर के खाने तेल गुणवत्ता विहीन तेल का उपयोग होता है। मैदा, मिर्च-मसाला, फास्ट फूड में चाउमीन, मोमोज, फ्राइड राइस आदि खाने से बचना चाहिए। हल्का व संतुलित भोजन लेना चाहिए। लीवर को फिल्टर करने के लिए नियमित 3-4 लीटर पानी पीना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें