फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजीविका मिशन से होगा शहरी गरीबों का उत्थान

Tue, 29 Dec 2015 10:55 PM IST
plibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
शहरी गरीबों को जागरूक करने एवं उन्हें रोजगार की जानकारी देने को डूडा की ओर से जागरूकता एवं रोजगार मेले का आयोजन किया गया। परियोजना अधिकारी ने डूडा की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
विज्ञापन

शहर के युवक संघ पुस्तकालय में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ डूडा (नगरीय विकास अभिकरण) के परियोजना अधिकारी आरके वर्मा ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि डूडा के माध्यम से शहरी आजीविका मिशन के माध्यम से शहरी गरीबों को स्वयं सहायता समूह व कौशल विकास प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा स्वरोजगार कार्यक्रम, आसरा योजना, बैटरी पावर्ड मोटराइज्ड रिक्शा योजना के बारे में विस्तार से जानकारी लोगों से इसका लाभ उठाने की अपील की। आजीविका मिशन के तकनीकि विशेषज्ञ मोहम्मद मोहसिन ने सरकार की योजनाओं का लाभ पाने को जागरूक रहने की जरूरत है। कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदाता संस्था जनशिक्षण संस्थान की प्रबंधिका तबस्सुम नाज ने बताया कि महिलाओं को जागरूक करने के लिए ऐसे मेले मददगार साबित होते हैं। कार्यक्रम में हरीशंकर दुबे, सचिन कुमार, राजीव मिश्रा सहित कई लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें