फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समारोह मेें एक हजार मेधावी हुए सम्मानित

Tue, 29 Dec 2015 10:53 PM IST
plibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र युवा परिषद के तत्वावधान में हुए सम्मान समारोह में करीब एक हजार मेधावियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम भी हुआ।
विज्ञापन

शहर के एक बैंक्वेट हॉल में मंगलवार को हुए समारोह का शुभारंभ डॉ. शैलेंद्र गंगवार ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत व लगन से शिक्षा क्षेत्र में विशेष उपलब्धि हासिल करने का आह्वान किया। नगर पालिका चेयरमैन प्रभात जायसवाल ने विद्यार्थियों से लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील कही। समारोह में इंटमीडिएट परीक्षा में 88 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली हुस्ना नूरी, हाईस्कूल में 91 प्रतिशत अंक पाने वाले आकाश कुमार समेत करीब हजार मेधावियों को मैडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सुमन कंप्यूटर के संचालक ने मेधावी छात्रा निष्ठा सक्सेना को दो साल तक निशुल्क कंप्यूटर शिक्षा देने व बीपीएल परिवारों के दो सौ विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग देने की घोषणा की। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम हुए, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर चैतंय गिरि गोस्वामी, अध्यक्ष सतीश गिरि गोस्वामी, मयूर शर्मा, कृष्ण कुमार मौर्य, शिवम गंगवार, अमित शर्मा, सूरज गोस्वामी, हिमांशु सक्सेना, रजत शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें