मेरठ में हुई सीबीएसई बैडमिंटन चैंपियनशिप क्लस्टर ईस्ट जोन में लिटिल एंजिल्स के छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन कर किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य सीमा अग्रवाल ने बताया कि विद्यालय के अभिषेक अग्रवाल, सिद्धांत भारद्वाज, कार्तिक भारद्वाज, आसिर अंसारी 24 अक्तूबर को शांति निकेतन विद्यापीठ मेरठ में हुई सीबीएसई बैडमिंटन चैंपियनशिप में भाग लेने गए थे। इसमें 17 राज्यों के करीब 1700 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में अभिषेक व सिद्धांत ने बेहतर खेल का प्रदर्शन कर विद्यालय की जूनियर टीम को क्वार्टर फाइनल तक पहुंचाया।
वहीं सीनियर टीम ने प्री क्वार्टर फाइनल तक पहुंची। उन्होंने बताया कि 280 टीमों में से कुल आठ टीमें क्वार्टर फाइनल तक पहुंची। उसमें लिटिल एंजिल्स की भी टीम शामिल रही। खिलाड़ियों का दल 28 अक्तूबर को टीम मैनेजर देवेंद्र गंगवार के नेतृत्व में वापस लौटा। छात्रों के बेहतर प्रदर्शन पर उन्हें विद्यालय प्रबंधन ने बधाई दी।