फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit: डीआईओएस कार्यालय घोटाले में जुड़ी कड़ियां, 53 बैंक खातों तक पहुंची जांच, 5.28 करोड़ रुपये फ्रीज

Wed, 15 Apr 2026 12:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

डीआईओएस कार्यालय के चर्चित घोटाले में पुलिस की विवेचना तेज हो गई है। जांच का दायरा बढ़ने के बाद संदिग्ध लेनदेन वाले खातों की संख्या 38 से बढ़कर 53 हो गई है। इन खातों में 5.28 करोड़ रुपये की धनराशि फ्रीज कर दी गई है। आरोपी की दो पत्नियों समेत तीन के खातों में 59 लाख रुपये की एफडी भी फ्रीज कराई गई है। यह घोटाला फरवरी माह में सामने आया था। पुलिस की चार टीमें विवेचना में जुटी हैं।
विज्ञापन
आरोपी इल्हाम शम्सी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के डीआईओएस कार्यालय के चर्चित घोटाले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस की विवेचना जारी है। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया। कड़ियां जुड़ने के बाद संदिग्ध लेनदेन के खातों की संख्या 38 से बढ़कर 53 पर पहुंच गईं। इन खातों में 5.28 करोड़ की धनराशि की बात सामने आई। इसे पुलिस ने फ्रीज करा दिया। वहीं आरोपी की दो पत्नियों समेत तीन के खातों में 59 लाख की एफडी होने पर उसे भी फ्रीज करा दिया गया।

विज्ञापन


फरवरी माह में डीआईओएस कार्यालय में सरकारी धनराशि के घोटाले का खुलासा हुआ था। डीआईओएस कार्यालय में नियम विरुद्ध तरीके से संबद्ध चपरासी से बाबू बनकर काम करने वाला इल्हाम शम्सी की ओर से अपनी पत्नी अर्शी खातून के बैंक ऑफ बदौड़ा के खाते में एक करोड़ की सरकारी धनराशि का लेनदेन करने की जानकारी के बाद डीएम के निर्देश पर जांच के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद एक नहीं बल्कि 30 से अधिक खातों में वर्ष 2018 से सरकारी धनराशि का लेनदेन होने की बात सामने आई। इसमें आरोपी चपरासी के अलावा बाबू, कई डीआईओएस, वित्त एवं लेखाधिकारी और कोषागार के जिम्मेदारों की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई। 

चार सदस्यीय टीम कर रही जांच 
डीएम की सख्ती के बाद डीआईओएस की ओर से कोतवाली में इल्हाम शम्सी और उसकी पत्नी अर्शी खातून के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। अर्शी को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा था। इल्हाम को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सुकीर्ति माधव ने चार सदस्यीय टीम को विवेचना की जिम्मेदारी सौंपी। 
विज्ञापन


तीन दिन पूर्व आरोपी से कोतवाली में पूछताछ की गई थी। पुलिस ने एक सप्ताह पूर्व से करीब 35 खातों में करीब तीन करोड़ की धनराशि सामने आने पर उसे फ्रीज कराया गया। जांच के दौरान कई अन्य खातों भी सामने आए। अबतक पुलिस ने कुल 53 खातों में 5.28 करोड़ रुपये की धनराशि फ्रीज कराई। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि प्रकरण में गहनता से जांच कराई जा रही है। प्रकरण से जुड़े प्रत्येक आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Trending Videos
विज्ञापन

अर्शी के खाते में 33 और अजरा के खाते में 25 लाख की एफडी
पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी इल्हाम शम्सी की ओर से अपनी पत्नी अर्शी खातून के खाते में 33 लाख रुपये की एफडी कराई गई। इसके अलावा उसकी दूसरी पत्नी अजरा के खाते में भी 25 लाख रुपये की एफडी कराई गई। एक अन्य तहसीन जहां पत्नी इनायतुल्ला के खाते में भी 70444 रुपये की एफडी कराने की बात सामने आई। पुलिस ने सभी खातों की धनराशि को फ्रीज करा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें