फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: टिनशेड पर बिजली गिरने से दीवारें ढहीं, परिवार ने भागकर बचाई जान

Fri, 01 May 2026 11:45 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
कबीरपुर कसगंजा में आकाशीय बिजली गिरने से घर में पडा मलबा
विज्ञापन
घुंघचाई। आंधी और बारिश के बीच टिनशेड वाले घर पर बिजली गिर गई। इससे उसकी दीवारें क्षतिग्रस्त होकर गिर गईं। परिवार ने जैसे-तैसे भागकर जान बचाई। मलबे में दबाकर हजारों रुपये का घरेलू सामान नष्ट हो गया। पीड़ित परिवार ने तहसील प्रशासन को सूचना देकर मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव कबीरपुर कसगंजा निवासी विकास बाबू सक्सेना अपनी पत्नी सीमा देवी और मां करुणा देवी के साथ कई साल से टिनशेड के घर में रहकर गुजर बसर करते हैं। इन दिनों वह दिल्ली में काम करने गए हैं। उनकी पत्नी और मां घर पर रह रहीं हंै। बृहस्पतिवार की देर शाम आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई।
इसी बीच बिजली की गड़गड़ाहट तेजी के साथ होने लगी। बारिश के बीच अचानक टिनशेड पर बिजली गिर गई। तेज धमाके के साथ हुई इस घटना से पूरे परिवार और आस-पडोस में चीख-पुकार मच गई। परिवार जैसे-तैसे जान बचाकर घर से परिजन बाहर भागे। बिजली गिरने से टिनशेड और घर की दीवारें क्षतिग्रस्त होकर गिर गईं।
विज्ञापन

दीवारों के मलबे में घर में रखी सिलाई मशीन, चारपाई, संदूक, बर्तन, छोटा हैंडपंप सहित घर में रखा अन्य सामान नष्ट हो गया। शुक्रवार को हल्का लेखपाल ने मौके पर पहुंच कर क्षति का आकलन किया। परिवार को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें