गर्मी से बचाव के लिए मुंह पर कपड़ा बांधकर स्कूटी चलाती युवती। संवाद
- फोटो : मोतीपुर थाने के बाहर से रिश्वत लेते गिरफ्तार चौकी इंचार्ज।
पीलीभीत। भीषण गर्मी के बाद तराई के जिले में हल्के बादल उमड़े। इस दौरान गर्म हवा से भी लोगों को राहत मिली। तापमान में भी कुछ गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग की ओर से अगले कई दिनों तक आसमान पर बादल उमड़ने के साथ ही हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।
मंगलवार को सुबह होते ही बादल उमड़ने लगे। इसके साथ ही धूप भी खिली। कुछ देर के लिए हवा का रुख तेज हुआ, लेकिन लू नहीं चली। पूरे दिन बादल आते जाते रहे। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र सिंह ढाका ने पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से बताया कि मंगलवार को जिले में अधिकतम तापमान 39.1 एवं न्यूनतम 24.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। डॉ. ढाका के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले कई दिनों तक बादल उमड़ने के साथ ही हल्की बारिश होने की भी संभावना है। संवाद