फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात फेरे लेकर जीवन साथी बना प्रेमी युगल

Thu, 07 May 2015 11:57 PM IST
माधोटांडा/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव से फरार होने वाले प्रेमी युगल के प्यार की अंतत: जीत हो गई। गांव वालों की जलालत और भागते समय ही पकड़े जाने के बाद भी जब प्रेमी युगल हार नहीं माने तो गांव वालों ने उनको थाने में सौंप दिया। वहां हुई पंचायत में समझाने बुझाने पर दोनों के परिवार वाले मान गए और गुरुवार को गोमती उद्गम स्थल पर उनकी शादी करा दी।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा फकीरे के सबलपुर में बुधवार एक युवती कंजिया सिंहपुर निवासी प्रेमी के साथ फरार हो गई। दोनों गांव से बाहर पहुंचे ही थे कि कुछ लोगों ने उन्हें देख फोन से गांव वालों को सूचना दे दी। ग्रामीणों ने दोनों को गांव के बाहर पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

दोनों को थाने लाने के बाद पुलिस ने उनके घर वालों को तलब किया। सुबह थाने में पंचायत हुई जिसमें घरवाले पहुंचे मगर शादी पर सहमत नहीं हो रहे थे। काफी समझाने बुझाने पर परिवार वाले मान गए। इसके बाद आनन फानन में पुरोहित की व्यवस्था कर गोमती उद्गम स्थल पर सादे समारोह में सात फेरे कराकर दोनों की शादी करा दी गई।
विज्ञापन


इस शादी को लेकर गांव में काफी चर्चा रही। एसओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों के परिवार वाले समझाने पर शादी करने पर सहमत हो गए। इस वजह से युवक-युवती को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें