फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दो प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला कृषि अधिकारी ने मंगलवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में खुदरा उर्वरक विक्रेताओं का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान अनियमितताएं मिलने पर दो खाद विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित कर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। वहीं, दो प्रतिष्ठानों से उर्वरकों के नमूने लेकर राजकीय प्रयोगशाला में परीक्षण के लिए भेजे गए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान ग्राम भिकारीपुर स्थित किसान खाद भंडार के संचालक निरीक्षण की सूचना मिलते ही प्रतिष्ठान बंद कर मौके से चले गए। इसके चलते प्रतिष्ठान का निरीक्षण नहीं हो सका। इस पर विभाग ने प्रतिष्ठान का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया। धनकुनी स्थित एसके एग्रो लिमिटेड के निरीक्षण में स्टॉक रजिस्टर, बिक्री रजिस्टर, स्टॉक एवं रेट बोर्ड नहीं मिला। इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए विभाग ने प्रतिष्ठान का लाइसेंस निलंबित कर कारण बताओ नोटिस जारी किया। लक्ष्मी खाद भंडार, न्यूरिया कॉलोनी से एनपीके उर्वरक का नमूना लिया गया। सुमित खाद भंडार, राजा कॉलोनी से मल्टी न्यूट्रिएंट फर्टिलाइजर का नमूना लेकर राजकीय प्रयोगशाला में विश्लेषण के लिए भेजा गया।
जिला कृषि अधिकारी ने सभी उर्वरक विक्रेताओं को निर्देश दिए कि किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के आधार पर पॉश मशीन के माध्यम से ही उर्वरकों का वितरण करें। स्टॉक एवं बिक्री रजिस्टर का नियमित संधारण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें