गजरौला। थाना क्षेत्र के सकरिया बिजली उपकेंद्र में आरडीएसएस योजना के तहत चल रहे कार्य के दौरान रखा विद्युत सामान चोरी हो गया। मामले में ठेकेदार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मैनपुरी जनपद के ग्राम भावंत निवासी ठेकेदार कृष्ण कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह यूनिवर्सल वोल्टास प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से सकरिया बिजली उपकेंद्र में आरडीएसएस योजना के तहत विद्युत कार्य करा रहे हैं। परिसर में रखे दो ड्रम डॉग कंडक्टर और करीब आठ क्विंटल पुराना बिजली का तार चार जुलाई की रात अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि मामले की थाना पुलिस को घटनास्थल और आसपास के साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद