फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलएच शुगर फैक्ट्री का गन्ना पेराई सत्र शुरू

Mon, 23 Nov 2015 09:56 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
एलएच शुगर फैक्ट्री में पटला पूजन के साथ जिले में गन्ना पेराई सत्र का शुभारंभ हो गया है। जिले की चार मिलों में शहर स्थित एलएच शुगर फैक्ट्री सबसे पहले सोमवार से प्रारंभ हो गई। सुबह मिल के चेयरमैन सुबोध चंद्रा, राजा रामनाथ व आयुष अग्रवाल ने यज्ञ में आहुतियां देकर पटला पूजन किया।
विज्ञापन

शहर स्थित एलएच शुगर फैक्ट्री ने पांच दिन पूर्व ही इंडेंट जारी कर मिल चलाने की कार्रवाई शुरू कर दी थी। लिहाजा सोमवार से ही मिल के संबंधित क्रय केंद्रों पर तौल भी शुरू कर दी गई। सोमवार को मिल परिसर में पहले यज्ञ में आहुतियां देकर मंगल कामनाएं की गई। मिल के चेयरमैन ने कांटे पर सबसे पहले बैलगाड़ी से गान्ना लाने वाले किसान देवीपुरा निवासी श्रीपाल को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसके बाद पटला (केन कैरियर) में गन्ना डालकर विधिवत पेराई सत्र शुरू हुआ। मिल चलने से गन्ना किसानों ने राहत महसूस की हैं और क्षेत्र में किसान गन्ना छिलाई में जुट गया है।
जिला गन्ना अधिकारी राजेश्वर सिंह यादव, मिल के जीएम वाईके अग्रवाल, जीपी गोयल, आरसी मिश्रा, अजय भट्ट, जितेंद्र सिंह जादौन, विनोद गंगवार, संतराम, गुरनाम सिंह, शांति कुमार, रचित अग्रवाल, मोहम्मद अशफाक, दिग्विजय सिंह, रामकिशन, सत्यपाल गंगवार, उमेश दीक्षित, एचके शर्मा, हरजिंदर सिंह, एसके राठी, अशोक कुमार अग्रवाल, चिंरजीव गौर, रमेश चंद्र शर्मा, केके त्रिपाठी, प्रदीप अग्रवाल, अरविंद गंगवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें