फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीर्तन दरबार में संगत हुए निहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
नौंवे गुरु तेगबहादुर साहिब के शहीदी पर्व के उपलक्ष्य में चल रहे तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम के तहत दूसरे दिन संतों ने प्रवचन कर संगत को निहाल किया।
विज्ञापन

गुरुद्वारा नानकसर में शहीदी पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को श्री अखंड पाठ साहिब का पाठ शुरू किया गया था। कार्यक्रम के दूसरे दिन सोमवार को गुरुद्वारा में कीर्तन दरबार लगाया गया। जिसमें चंडीगढ़ से आए बाबा लखवीर सिंह रतबाड़ा साहिब वाले, बाबा शेर सिंह हुजूर साहिब वाले ने गुरु महिमा का बखान कर संगत को निहाल किया। वहीं कविश्री जत्था दलजीत सिंह खालसा सितारगंज, ढाडी जत्था सुखवीर सिंह जालंधर व कथावाचक सुखपाल सिंह बीए ने शबद कीर्तन किए। कीर्तन दरबार में बड़ी तादाद में संगत पहुंची। इस दौरान गुरु का अटूट् लंगर भी चला। जिसमें क्षेत्र के अलावा आसपास की संगत ने भी भाग लिया। इस दौरान गुरुद्वारा नानकसर के पूर्व सेवक बाबा सरदारा सिंह की दूसरी बरसी भी मनाई गई। कार्यक्रम बाबा मोहन सिंह की देखरेख में संपन्न हुए। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का समापन 24 नवंबर को भोग व कीर्तन समागम के साथ होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें