फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलएच मिल के क्रय क्रेंद्र प्रभारी की हादसे में मौत

Sat, 21 Jan 2017 11:31 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
एलएच मिल के क्रय क्रेंद्र प्रभारी की हादसे में मौत
विज्ञापन
 बीसलपुर रोड पर पतरसिया पेट्रोल पंप के पास किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार एलएच मिल के गन्ना क्रय केंद्र प्रभारी जसवंत सिंह पुत्र बांकेलाल की मौत हो गई। बरखेड़ा पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बिलसंडा थाना क्षेत्र के कैंचुआ गांव निवासी 38 वर्षीय जसवंत पुत्र बांकेलाल एलएच चीनी मिल के दियोरियाकलां क्रय केंद्र प्रभारी थे। शुक्रवार रात करीब नौ बजे चीनी मिल से काम निपटाकर बाइक से घर के लिए निकले। बीसलपुर रोड पर पतरसिया पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जोनल चेकिंग पर निकले सीओ अंडर ट्रेनिंग योगेंद्र कृष्ण नारायण ने हाइवे पर लहूलुहान हालत में युवका को देख पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर योगेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

नियमों की अनदेखी भी रही मौत की वजह 
एक बार फिर हादसे के बाद नियमों की अनदेखी मौत का कारण बनकर सामने आई। मृतक के सिर में गहरी चोटें आई थी, जिनसे उसकी मौत की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में अगर उसने हेलमेट लगाया होता, तो जान बच सकती थी। इसके अलावा हादसे के करीब ढाई घंटे बाद पुलिस को इसका पता लगा। राहगीरों ने इसको देख नजर अंदाज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें