फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी लोग चले सच्चाई के रास्ते पर : चंद्रमा दास

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। हरिद्वार से आए चंद्रमादास ने कहा कि सभी लोग सच्चाई के रास्ते पर चलें, इसी में उनका कल्याण है।
विज्ञापन

महात्मा चंद्रमादास ने शुक्रवार को गांव चुटकुना में प्रवचन करते हुए कहा कि सच्चाई के रास्ते में चलने पर दिक्कतें अवश्य होती हैं, लेकिन अंत में विजय सच्चाई की ही होती हैै। सभी लोग एक दूसरे की यथा संभव मदद करें। ऐसे लोगों से ईश्वर प्रसन्न रहते हैं और उनकी कदम-कदम पर मदद करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी लोग ईश्वर की उपासना भी करें। ईश्वर ने लोगों को दुनिया में केवल अपनी उपासना करने के लिए भेजा है, लेकिन यहां आकर इंसान दुनियादारी में फंस जाता है। यही उसका दुर्भाग्य है। इंसान को अपना दुर्भाग्य सौभाग्य में बदलने के लिए ईश्वर की उपासना करनी चाहिए। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें