फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर तेंदुए ने कुत्ते को बनाया निवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
माधोटांडा। सीमावर्ती क्षेत्र में तेंदुए की घुसपैठ लगातार बढ़ती जा रही है। तेंदुआ रात के समय आतंक मचा रहा है। बुधवार रात जंगल से बाहर निकले तेंदुए ने बूंदीभूड़ गांव में संतोष सरदार के घर के पास कुत्ते को निवाला बनाया, इसके बाद पड़ोस के शंभू सिखधर के घर में घुसकर दो मुर्गों को उठा ले गया। आहट पर जागे ग्रामीणों के शोर शराबा करने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया।
विज्ञापन

बराही रेंज के अंतर्गत इंडो नेपाल बॉर्डर से सटे बूंदीभूड़, नौजल्हा, गभिया सहराई, महाराजपुर समेत कई गांव की सीमा में पिछले लंबे समय से तेंदुए का आतंक है। पूर्व में तीन तेंदुओं को पिंजरे में कैद करने के बाद कुछ समय तक स्थिति सामान्य रही, लेकिन पिछले एक माह से तेंदुओं की घुसैपठ फिर शुरू हो गई। जंगल से बाहर आबादी क्षेत्र में तेंदुए मवेशियों को निवाला बना रहे है। इसको लेकर अफसर भी गंभीर हुए। मंगलवार को तेंदुओं की निगरानी के लिए बराही रेंज के स्टाफ ने नौजल्हा क्षेत्र में चार कैमरे लगा दिए। इधर निगरानी से दूर तेंदुए लगातार आबादी क्षेत्र में घुसकर मवेशियों को निवाला बना रहे है। रेंजर वजीर हसन ने बताया कि तेंदुओं की लगातार निगरानी की जा रही है। वनकर्मियों को लगातार हर गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें