गांव जगतपुर में मौक़ा पर मौजूद वनबिभाग की टीम और अन्य । संवाद
- फोटो : संवाद
बिलसंडा। जगतपुर गांव में बुधवार की रात एक तेंदुआ ने बकरी को शिकार बना लिया और वह उसे खींचकर काफी दूर ले गया। बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो उनमें दहशत फैल गई। ग्रामीण के घर के अंदर और आंगन में तेंदुए के पंजों के निशान और खून पड़ा मिला।
टाइगर रिजर्व के दियोरिया कला रेंज के पसगवां बीट के गांव जगतपुर निवासी अमरजीत ने बताया कि बुधवार की शाम को अपनी बकरियों को बांध कर सोने चले गए। इसके बाद बृहस्पतिवार की सुबह बकरियों को चारा डालने उठे, तो देखा कि आंगन में खून पड़ा हैं। एक बकरी भी गायब है। इधर-उधर बकरी की तलाश शुरू की तो आंगन में तेंदुआ के पंजों के निशान मिले। करीब 250 मीटर दूरी पर एक खेत में बकरी मृत अवस्था में पड़ी दिखी। शोर शराबा करने पर आस पास के लोग एकत्र हो गए। इसके बाद तेंदुआ को कुछ लोगों ने जंगल की ओर जाता हुआ देखा। संवाद