फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: रुरिया और असम हाईवे के समीप खेत में दिखा तेंदुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। चीनी मिल सहित क्षेत्र में पिछले कई दिन से चहलकदमी कर रहा तेंदुआ बुधवार शाम को गांव रुरिया के समीप देखा गया। इस बीच लोगों में दहशत का माहौल रहा।
विज्ञापन


रविवार शाम को तेंदुआ चीनी मिल परिसर के अंदर घुसकर एक आम के पेड़ पर चढ़ गया था। उसे पकड़ने को चीनी मिल में पिंजरा लगाया और उसकी चहलकदमी की जानकारी के लिए कैमरा लगाया गया। इसके बाद से तेंदुआ चीनी मिल परिसर में नहीं पहुंचा। सोमवार रात को असम हाईवे पर एक मजार और टेलीफोन एक्सचेंज से कुछ दूरी पर माइनर नहर पटरी पर तेंदुआ देखकर लोगों ने शोर-शराबा किया था। अब बुधवार दोपहर को असम हाईवे पर एक राइस मिल के समीप तेंदुए को देख लोगों ने शोर-शराबा किया। सूचना पर सामाजिक वानिकी की टीम मौके पर पहुंची। टीम को तेंदुआ के पंजों के निशान नहीं मिले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें