फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: टावर पर चढ़ी महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। आठ दिन पूर्व ससुराल पक्ष पर कार्रवाई की मांग को लेकर टावर पर चढ़ी विवाहिता ने अब एसपी के समक्ष पेश होकर ससुर व देवरों पर पति की गैरमौजूदगी में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। विरोध करने पर कपड़े फाड़कर आंगन में घुमाने, कमरे में बंद कर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए डीएम को पत्र सौंपकर रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार की। डीएम ने एसपी को जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

महिला के अनुसार, दो दिन पूर्व उसने बिलसंडा थाने में तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने आरोपों को मनगढ़ंत बताते हुए रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इससे आहत होकर वह सोमवार को टावर पर चढ़ गई थी। सूचना पर पहुंचे एसडीएम नागेंद्र पांडेय, सीओ राहुल पांडेय और प्रभारी निरीक्षक संजीव शुक्ला ने समझाकर उसे नीचे उतारा था। पुलिस ने मामला बिलसंडा थाना क्षेत्र का बताते हुए उसे वहां भेज दिया था। एसपी सुकीर्ति माधव ने पीड़िता को कार्रवाई का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें