फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नगर के समीप पहुंचा तेंदुआ, पेड़ पर देख मचा शोर

विज्ञापन
पूरनपुर नगर से कुछ दूरी पर नहर किनारे घूमता तेंदुआ - वीडियो ग्रेब - फोटो : 1
विज्ञापन
पूरनपुर। चीनी मिल और उसके समीप पिछले कई दिन से चहलकदमी करने वाला तेंदुआ सोमवार रात को नगर के समीप माइनर नहर पास घूमता देख लोगों ने शोर किया। कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर पोस्ट कर दिया। मंगलवार को असम हाईवे पर एक राइस मिल के समीप तेंदुआ यूकेलिप्टस के पेड़ पर चढ़ गया। पेड़ पर चढ़े तेंदुए को देख एकत्र हुए लोगों ने शोर मचाया। तब तेंदुआ गन्ना के खेत में छिप गया।
विज्ञापन


रविवार शाम को तेंदुआ चीनी मिल परिसर के अंदर घुसकर एक आम के पेड़ पर चढ़ गया था। सूचना पर पहुंची सामाजिक वानिकी की टीम के पहुंचने से पहले पेड़ से उतर कर झाड़ियों में छिप गया। उसे पकड़ने को चीनी मिल में पिंजरा लगाया गया। साथ ही मिल परिसर में भी कैमरा लगाया गया। तेंदुआ पिंजरा के करीब तक नहीं पहुंचा। सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे तेंदुआ नगर से करीब एक किलोमीटर दूर जिंदबाबा की मजार के समीप देखकर लोगों ने शोर-शराबा किया। सूचना पर पहुंची टीम को तेंदुआ के पंजों के निशान मिले।
मंगलवार दोपहर तेंदुआ असम हाईवे पर एक राइस मिल के समीप पेड़ पर चढ़ गया। सामाजिक वानिकी के रेंजर सोबरन लाल ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए निगरानी कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें