फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: तेंदुए ने अब छुट्टा पशु का किया शिकार, दहशत

विज्ञापन
ग्राम रामनगर जगतपुर के पास गन्ने के खेत पर एकत्र ग्रामीण स्रोत बन विभाग
विज्ञापन
बरखेड़ा। गांव रामनगर जगतपुर में तेंदुए की दहशत बढ़ती जा रही है। शनिवार सुबह गांव में गोशाला से 500 मीटर की दूरी पर गन्ने के खेत में एक छुट्टा बछड़े का अधखाया शव मिला। पिछले तीन दिनों के भीतर तेंदुए के मवेशी को शिकार बनाने की यह दूसरी घटना है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, शनिवार सुबह जब वे खेतों की तरफ गए तो एक छुट्टा बछड़े का क्षत-विक्षत शव देखा। देखते ही देखते मौके पर भीड़ लग गई। प्रधान कुंदन लाल ने बताया कि शुक्रवार की रात किसी समय क्षेत्र में सक्रिय तेंदुए ने इस बछड़े को अपना शिकार बनाया है। दो दिन पूर्व गोशाला में घुसकर तेंदुए ने एक गाय को अपना शिकार बना लिया था।
शनिवार को सूचना पर पशु चिकित्सक हरपाल, वन विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने प्रधान और स्थानीय ग्रामीणों की मौजूदगी में बछड़े के शव का पोस्टमाॅर्टम कराया। इसके बाद शव को दफन करा दिया गया।
विज्ञापन

-
लोगों में बढ़ रही नाराजगी
लगातार सामने आ रही घटनाओं के बाद भी तेंदुए की सटीक लोकेशन ट्रेस न होने पर ग्रामीणों में वन विभाग की कार्यशैली को लेकर नाराजगी है। इस संबंध में बीसलपुर के वन क्षेत्राधिकारी रोहित जोशी ने बताया कि तेंदुआ लगातार अपनी जगह बदल रहा है, जिसके कारण उसकी लोकेशन का तत्काल पता लगाने में दिक्कत आ रही है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा और निगरानी के लिए कर्मचारियों को तैनात कर दिया गया है। संवेदनशील स्थानों पर कैमरे भी लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें