फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: खेत पर काम करने जा रहे मजदूरों पर तेंदुए ने मारा झपट्टा

विज्ञापन
विज्ञापन
मझोला। क्षेत्र के गांव धनकुनी मेें काम करने जा रहे मजदूरों पर तेंदुए ने झपट्टा मार दिया। शोर-शराबा सुन तेंदुआ वहां से भाग गया। ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोग खेतों की ओर जाने से भी डर रहे है।
विज्ञापन

गांव धनकुनी के मजदूर सुबह आठ बजे गांव के ही सुरेश के खेत में गन्ना छिलाई करने जा रहे थे। इसी दौरान खेतों में बैठे तेंदुए ने मजदूरों पर झपट्टा मार दिया। झपट्टा मारते ही मजदूरों ने शोर-शराबा शुरू कर दिया। इसके बाद तेंदुआ पास के ही एक खेत में जाकर छिप गया। जानकारी लगते ही गांव के काफी लोग मौके पर पहुंच गए।
मामले की सूचना पर प्रधान तनु माथुर भी मौके पर पहुंच गए। प्रधान ने मामले की जानकारी वन विभाग की अधिकारियों को दी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की वन्य जीव प्रभारी सोनी सिंह ने निरीक्षण किया। सोनी सिंह ने बताया कि तेंदुए की मौजूदगी की जानकारी मिल रही है। विभागीय टीम निगरानी कर रही है। ग्रामीणों को भी जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें