फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: रेशम फार्म के समीप मिले तेंदुए के पंजों के निशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। गांव मुजफ्फरनगर में रेशम फार्म के समीप तेंदुए की चहलकदमी की सूचना पर पहुंची सामाजिक वानिकी की टीम को पंजों के निशान मिले। निगरानी के लिए लगाई गई टीम को तेंदुआ नहीं दिखा। क्षेत्र में तेंदुआ की चहलकदमी पिछले कई दिनों से हो रही है। एक दिन पहले गांव मुजफ्फरनगर में रेशम फार्म के समीप तेंदुए की चहलकदमी की सूचना पर सामाजिक वानिकी की टीम पहुंची। सामाजिक वानिकी के रेंजर सोबरन लाल ने बताया कि तेंदुआ के पंजों के निशान मिले हैं। तेंदुआ की चहलकदमी को लेकर आसपास के लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। संवाद
विज्ञापन


-
तेंदुए का मचा शोर, जांच में निकली बिल्ली
पूरनपुर। गांव सिमरिया ताल्लुके महाराजपुर में तेंदुए की चहलकदमी का शोर मचा। सूचना पर पहुंची टीम को बिल्ली के पैरों के निशान मिले। गांव में एक दिन पहले रात को घर के बाहर लगे सीसी कैमरे में बिल्ली की चहलकदमी का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में बिल्ली एक झोंपड़ी में घुसती दिखाई दी, लेकिन तेंदुए की चहल कदमी का शोर मचा। सूचना पर सामाजिक वानिकी की टीम मौके पर पहुंची। सामाजिक वानिकी के रेंजर सोबरन लाल ने बताया कि जांच में तेंदुआ नहीं बड़ी बिल्ली की चहलकदमी मिली। वायरल वीडियो में भी बड़ी बिल्ली है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें