फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चीनी मिल में घुसकर पेड़ पर चढ़ गया तेंदुआ, दहशत

विज्ञापन
पूरनपुर चीनी मिल परिसर में तेंदुआ पकडने को लगाया गया पिंजरा- वन विभाग
विज्ञापन
पूरनपुर। सहकारी चीनी मिल में रविवार रात को घुसा तेंदुआ आम के पेड़ पर चढ़ गया। तेंदुआ के पेड़ पर बैठे होने की सूचना पर सामाजिक वानिकी की टीम पहुंची। इससे पहले ही तेंदुआ पेड़ से उतर कर झाड़ियों में चला गया। तेंदुआ की चहलकदमी को कैद करने को चीनी मिल परिसर में कैमरा और उसे पकड़ने को पिंजरा लगाया गया है। इस बीच आसपास के लोगों में दहशत का माहौल रहा।
विज्ञापन


गांव कढेरचौरा के समीप पिछले दिनों एक भवन की दीवार पर चढ़े तेंदुआ का वीडियो वायरल हुआ था। तेंदुआ ने चीनी मिल के समीप चर रहे घोड़े के बच्चे पर हमला कर मार डाला था। पिछले कई दिनों से चीनी मिल और गांव पिपरिया दुलई के आसपास तेंदुआ की चहलकदमी हो रही थी। रविवार को सामाजिक वानिकी की टीम ने गांव पिपरिया दुलई के समीप बाग में दो कैमरे लगाए थे।
रविवार की रात तेंदुआ चीनी मिल परिसर के अंदर घुसकर आम के पेड़ पर चढ़ गया। इसकी जानकारी पर सामाजिक वानिकी की टीम मौके पर पहुंची। मगर इससे पहले तेंदुआ चला गया। सामाजिक वानिकी के रेंजर सोबरन लाल ने बताया कि चीनी मिल मेंं तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें