फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: रिहायशी इलाके में पहुंचा तेंदुआ, हमला कर दो लोगों को किया घायल, ग्रामीणों में दहशत

Mon, 15 May 2023 01:59 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

मरौरी ब्लाक क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक तेंदुआ गांव संतोषपुरा के करीब पहुंच गया। उसने हमला कर दो ग्रामीणों को घायल कर दिया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। 
विज्ञापन
तेंदुए ने किया ग्रामीणों पर हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत जिले में जंगल से बाहर निकल कर रिहायशी इलाके में पहुंचे तेंदुए ने सोमवार सुबह दो ग्रामीणों पर हमला कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गए। इस घटना के बाद ग्रामीणों में खलबली मच गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के बाद वन विभाग की टीम ने पुलिस के सहयोग से तेंदुए की निगरानी शुरू कर दी है। तेंदुए के हमले का वीडियो भी सामने आया है। 

विज्ञापन


पीलीभीत टाइगर रिजर्व की महोफ और माला रेंज के बाहर पिछले कुछ दिनों से बाघ और तेंदुए की सक्रियता बढ़ती जा रही है। सोमवार को सामाजिक वानिकी की पीलीभीत रेंज के मरौरी सेक्शन के अंतर्गत ग्राम संतोषपुरा में तेंदुआ पहुंच गया। तेंदुए की खेतों में चहलकदमी देखे जाने के बाद ग्रामीण की भीड़ जमा हो गई। कुछ ग्रामीण खेत की ओर बढ़ने लगे। 


 

विज्ञापन

गन्ने के खेत में दो ग्रामीणों पर किया हमला 

इस दौरान अचानक गन्ने से निकले तेंदुए ने पहले गांव निवासी हरिशंकर पर हमला किया। इसके बाद सामने आए एक ग्रामीण डोरीलाल को भी घायल कर दिया।तेंदुए का हमला देख अन्य ग्रामीण जानकर भागे। इलाके में दहशत फैल गई। वहीं तेंदुआ पास में ही रेलवे लाइन के नजदीक झाड़ियों में जाकर छिप गया। 

स्कूल में छात्राओं का यौन शोषण: कंप्यूटर टीचर करता था अश्लील हरकतें; शौचालय में मिलीं आपत्तिजनक वस्तुएं

जानकारी के बाद सामाजिक वानिकी की क्षेत्रीय टीम के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। टीम ने तेंदुए की निगरानी शुरू कर दी गई। रेंजर पियूष मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि तेंदुए के हमले में दो लोग घायल हुए हैं। तीन टीमों को निगरानी में लगाया गया है। जल्द ही तेंदुए को जंगल में छोड़ा जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें