फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुआ ने बैल पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। गांव चंदिया हजारा के उपास सरकार के खेत में चर रहे बैल को तेंदुआ ने हमलाकर मार डाला। उसका शव दूसरे दिन गांव के समीप गन्ना के खेत में मिला। पशु स्वामी ने इसकी सूचना रेंजर को लेकर पशु के शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की।
विज्ञापन

चंदिया हजारा हरीपुर जंगल से सटा हुआ है। गांव निवासी उपास सरकार ने बताया कि शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे उसके दो बैल घर के बाहर चर रहे थे। इस दौरान गन्ने के खेत से निकले तेंदुए ने उसके दोनों बैलों को दौड़ा दिया। एक बैल पशुशाला में आ गया। जबकि दूसरे का शव रविवार को गांव निवासी विश्वनाथ दास के गन्ना के खेत में मिला। उपास सरकार ने बाघ के हमले की सूचना हरीपुर रेंजर को दी।
हरीपुर रेंजर वीरेंद्र रावत ने बताया कि मौके पर कर्मचारियों को भेजा था। जांच में बाघ नहीं तेंदुए के पगमार्क मिले हैं। उन्होंने बताया कि गांव जंगल से सटा हुआ है। इससे अक्सर जंगली जानवर शिकार की तलाश में जंगल से निकलकर गांव किनारे तक पहुंच जाते है। गांव वालों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें