फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: काशीराम आवास दिलाने के नाम पर लेखपाल ने महिला से ली रिश्वत, डीएम ने किया निलंबित

Mon, 12 Jun 2023 08:41 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

पीलीभीत में एक लेखपाल को घूसखोरी भारी पड़ गई। उसने काशीराम आवास दिलाने के नाम पर महिला से चार हजार रुपये रिश्वत ली। वीडियो वायरल होने के बाद डीएम ने लेखपाल को निलंबित कर दिया है। 
विज्ञापन
लेखपाल ने महिला से रुपये लेकर कागज में छिपाए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। काशीराम आवास योजना के तहत घर दिलाने के नाम पर एक महिला से लेखपाल धर्मेंद्र भारती ने चार हजार रुपये रिश्वत ली। इसका का वीडियो वायरल हो गया। इसका डीएम ने संज्ञान लिया। डीएम ने लेखपाल को निलंबित करते हुए जांच के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन


सोमवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इसमें सदर तहसील में तैनात लेखपाल धर्मेंद्र भारती एक महिला से रुपये लेते नजर आ रहा है। महिला काशीराम आवास का आवंटन अपने नाम पर कराने आई थी। उसके साथ बच्चे भी थे। बताया जा रहा है कि लेखपाल ने आवास आवंटन कराने के नाम पर उससे रिश्वत मांगी थी। महिला ने लेखपाल को घनराशि दी। 

ये भी पढ़ें- नाबालिग से दरिंदगी: 55 साल के शाह आलम ने बरेली से किया अगवा, काशीपुर में दुष्कर्म; फिर दो युवकों को सौंपा
विज्ञापन

 
विज्ञापन

लेखपाल ने रुपयों को कागज के बीच रख लिया। पूरे मामले को पास में ही खड़े किसी शख्स ने वीडियो में कैद कर लिया। लेखपाल धर्मेंद्र भारती वीडियो में कहते सुनाई दे रहे हैं कि दस हज़ार तो वहां रखवाने के लिए ही ले लेते हैं। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने पूरे वीडियो और तथ्यों की जांच रिपोर्ट लेने के बाद लेखपाल को निलंबित कर दिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें