फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने पर लेखपाल निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर। शासकीय कार्यों में लापरवाही और अफसरों के आदेश की अवहेलना करना तहसील में तैनात लेखपाल को भारी पड़ गया। नायब तहसीलदार और कानूनों की जांच आख्या के बाद एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने उसे निलंबित कर डीएम को रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन

कलीनगर तहसील में तैनात लेखपाल प्रमोद कुमार पर शासकीय कार्यों के साथ जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए क्षेत्र में उपस्थित न रहने समेत लापरवाही के कई आरोप लगे थे। अफसरों के निर्देश पर नायब तहसीलदार अक्षय यादव और क्षेत्रीय कानूनगो की ओर से मामले की जांच की गई।
जिसमें हल्का क्षेत्र में उपस्थित न रहने के अलावा तहसील मुख्यालय पर निवास करने के बजाय गृह जनपद खीरी में रुकने की बात सामने आई। अफसरों की अनुमति के बिना अवकाश लेकर तहसील मुख्यालय से नदारद रहने की बात भी सामने आई।
विज्ञापन

अपना पक्ष रखने के लिए लेखपाल को समय दिया गया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने बताया कि शासकीय कार्यों समेत अन्य बिंदुओं पर लापरवाही सामने आने पर लेखपाल प्रमोद कुमार को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के दौरान उसे रजिस्ट्रार कानूनगो के कार्यालय से संबद्ध किया गया है। उसके स्थान पर लेखपाल जगदीश राजपूत को हल्का क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें