प्रभारी कानूनगो के स्थानांतरण की मांग को लेकर लेखपालों द्वारा चलाया जा
रहा बेमियादी धरना शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रहा।
प्रभारी कानूनगो
का तबादला कराने की मांग को लेकर यहां के लेखपाल छह मई से तहसील परिसर में
बेमियादी धरने पर बैठे हैं। शुक्रवार को लेखपाल संघ के पदाधिकारियों की
एसडीएम से समझौता वार्ता हुई जो विफल हो गई।
वार्ता करने वालों में संघ के
जिला मंत्री जानकी प्रसाद गंगवार वरिष्ट उपाध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, पीलीभीत
तहसील अध्यक्ष राधेकृष्ण, बीसलपुर तहसील अध्यक्ष ओमकार सिंह, जिला
उपमंत्री सुभाष दीक्षित, रामप्रकाश, ठाकुरदास, दीनानाथ, रामबहादुर, हेतराम,
सोहन लाल, मोहम्मद रिजवान और छत्रपाल समेत तमाम पदाधिकारी शामिल थे।