फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा राहत के लिए 4.55 करोड़ रुपये और मिले

Sat, 09 May 2015 12:04 AM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
ओलावृष्टि और बारिश से बर्बाद हुई फसल से पीड़ित किसानों को राहत देने के लिए शासन से 4.55 करोड़ रुपये की धनराशि और प्राप्त हो गई है। जिले को अब तक 15.5 करोड़ रुपये प्राप्त हो चुका है।
विज्ञापन


मार्च के अंतिम सप्ताह में हुई ओलावृष्टि और बारिश से जिले में लगभग 70 प्रतिशत फसल के नुकसान का अनुमान लगाया था। इस पर प्रशासन ने शासन को 22 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर भेजा था। शासन से अलग अलग किस्तों में धनराशि प्राप्त हो रही है। शुक्रवार को शासन से 4 करोड़े 55 लाख 78 हजार रुपये प्राप्त हुए हैं।

इससे पूर्व पहली बार लगभग 7.5 करोड़,  2.5 करोड़ और फिर एक करोड़ रुपये प्राप्त को चुके हैं। इस प्रकार जिले को किसानों को राहत वितरण के लिए अब तक कुल मिलाकर लगभग 15.5 करोड़ रुपये प्राप्त हो चुके हैं। एडीएम आलोक सिंह ने बताया कि प्राप्त धनराशि तहसीलों में भेजकर वितरण करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें