अमरिया क्षेत्र के गांव तिरकुनिया नसीर में अधूरा ओवरहेड टैंक निर्माण संवाद
- फोटो : कार्यक्रम को संबोधित करतीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल।
अमरिया। जल निगम के जिम्मेदार सिर्फ कागजों पर ही पेयजल आपूर्ति के दावे कर रहे हैं। हकीकत यह है कि कई गांवों में पेयजल आपूर्ति पाइपलाइन की लीकेज में अटक कर रह गई है। कई स्थानों पर ओवरहेड टैंक अधूरा है। जिन गांवों में काम पूरा हो गया, वहां भी अधिकांश घरों में कनेक्शन ही नहीं किया गया है। भीषण गर्मी में भी ग्रामीणों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
ग्राम पंचायत हर्रायपुर के ग्रामीणों का कहना है कि ओवरहेड टैंक निर्माण और पाइपलाइन बिछाने का कार्य दो वर्ष पहले पूरा हो गया था। जल आपूर्ति केवल 20 प्रतिशत घरों में ही की गई थी।
गांव की गलियों में सात स्थानों पर पाइपलाइन लीकेज है। लीकेज ठीक करने के लिए प्रधान ने मजदूर लगाकर प्रयास किया। मगर लीकेज ठीक नहीं हो सका। कुछ दिन पहले इस ओवरहेड टैंक की मोटर भी खराब हो गई है। संवाद
अमरिया क्षेत्र के गांव तिरकुनिया नसीर में अधूरा ओवरहेड टैंक निर्माण संवाद- फोटो : कार्यक्रम को संबोधित करतीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल।