फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: एसी के डक्ट मेें लीकेज, गिर रही फॉल्स सीलिंग

Wed, 13 Nov 2024 01:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पीलीभीत के मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करते डीएम संजय कुमार सिंह।स्रोत:सूचना विभाग
विज्ञापन
पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज और नवनिर्मित 200 बेड चिकित्सालय निर्माण की जांच करने पहुंचे जिलाधिकारी संजय कुमार को कई कमियां मिलीं। मेडिकल कॉलेज के एकेडमिक ब्लाॅक में एसी के डक्ट में लीकेज के कारण फॉल्स सीलिंग गिर रही है। कई और भी अव्यवस्थाएं मिलीं। इस पर डीएम ने साफ-सफाई और अन्य कमियों में सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएम ने चिकित्सालय एवं इमरजेंसी का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के लिए कहा। कॉलेज परिसर में वाटर ड्रेनेज के नक्शे का अवलोकन किया। कहा कि एक्सेस पानी को एसटीपी के पास सम बनाकर एकत्र किया जाए, पाइपलाइन से हाईवे के पास कल्वर्ट में पंप आउट किया जाए। एसटीपी एवं हार्टीक्लचर के पानी को काश्तकारों से वार्ता कर उपयोग में लाया जाए।
हॉस्टल में प्रतिदिन प्लम्बर, इलेक्ट्रीशियन भ्रमण करें। एक रजिस्टर तैयार किया जाए, जिससे कमियों में सुधार किया जा सके। हॉस्टल की छत पर गेट का लॉक लगाया जाए। निर्देश दिया कि आवासों-हॉस्टलों के अन्य फ्लोर की साफ-सफाई की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

एकेडमिक ब्लाॅक में एसी के डक्ट में लीकेज से गिर रही फॉल्स सीलिंग की समुचित व्यवस्था, काॅलेज में लिफ्ट संचालित कराए जाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, निर्माण खंड भवन बरेली, अवर अभियंता यूपी सिडको, स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय की प्रधानाचार्य सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें