फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पीडीए पंचायत में नेताओं ने भाजपा सरकार को घेरा

Wed, 21 Oct 2026 12:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
अमरिया क्षेत्र के गांव उदयपुर में पीडीए की सभा को संबोधित करते अनीस खां फूल बाबू संवाद
विज्ञापन
अमरिया। समाजवादी पार्टी की सदर विधानसभा स्तरीय पीडीए पंचायत एवं जनसंवाद कार्यक्रम मंगलवार को क्षेत्र के गांव उदयपुर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष धर्मेश गंगवार ने की। मुख्य अतिथि अनीस अहमद खां फूल बाबू ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और अपने-अपने बूथों पर सक्रियता बढ़ाने की अपील की।
विज्ञापन

अनीस अहमद खां ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन राजेश शुक्ला और विधानसभा अध्यक्ष इम्तियाज अल्वी ने किया। सपा के प्रदेश सचिव आनंद सिंह यादव, कुलदीप सिंह भुल्लर, असलम जावेद अंसारी, अमर सिंह आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें