कलीनगर। शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे युवक को दूसरे गांव के चार युवकों ने बुरी तरह पीट दिया। लाठी-डंडों से प्रहार करने से युवक के सिर में गंभीर चोटें आईं। एक हाथ भी टूट गया। घायल को पीलीभीत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
माधोटांडा क्षेत्र के नगरिया खुर्द कलां गांव निवासी विमल मंडल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 27 मई को उसका पुत्र रनो मंडल के शादी समारोह में रामनगरा गांव गया था। देर रात समारोह से घर लौटने के लिए के लिए पुत्र वाहन के पास पहुंचा तो रामनगरा निवासी अंबू, जगना, सोना व पवन भी वहां पहुंच गए। जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडों से प्रहार करना शुरू कर दिया।
सिर पर कई प्रहार किए। इससे पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। एक हाथ भी टूट गया। मारपीट देख मौके पर भीड़ एकत्र होने लगी, जिसे देख आरोपी धमकी देते हुए चले गए। गंभीर हालत में घायल को पीलीभीत स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसओ अचल कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।