फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजन में खराबी से लेट  हुई रुहेलखंड एक्सप्रेस

Thu, 14 Apr 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 ऐशबाग-पीलीभीत रुहेलखंड एक्सप्रेस का इंजन पूरनपुर-दुधियाखुर्द के बीच खराब हो गया। इससे ट्रेन करीब आधा घंटा तक खड़ी रही। इससे यात्रियों को भारी असुविधा हुई। खराबी दूर होने पर ट्रेन गंतव्य को रवाना हो सकी। तब यात्रियों ने कहीं राहत की सांस ली।
विज्ञापन

ऐशबाग से चलकर पीलीभीत जाने वाली रुहेलखंड एक्सप्रेस के पूरनपुर आने का समय अपरान्ह दो बजे है। मैलानी से चली ट्रेन दुधियाखुर्द और पूरनपुर स्टेशन के बीच इंजन में खराबी के चलते खड़ी हो गई। इससे ट्रेन यात्रियों को खासी असुविधा हुई। इंजन खराब होने की सूचना पूरनपुर स्टेशन पर देने के साथ कंट्रोल को दी गई। करीब आधा घंटा बाद इंजन की खराबी दूर होने पर ट्रेन गंतव्य को रवाना हुई। तब कहीं यात्रियों ने राहत की सांस ली। ड्यूटी पर तैनात स्टेशन मास्टर मोहम्मद ईशा ने बताया कि इंजन खराब नहीं हुआ था, दिक्कत ट्रेन के किसी अन्य हिस्से में थी, जिसे चालक ने संभाल दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें