भाकपा कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर ब्लॉक चौराहा पर नारेबाजी की। बाद
में भूमि अध्यादेश की प्रतियां फूंकी और तहसील दिवस में जाकर राष्ट्रपति को
संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
भाकपा नेता चिरौंजी लाल यादव के
नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर कार्यालय से भूमि अध्यादेश के विरोध में
जुलूस निकाला। ब्लाक चौराहा पर प्रदर्शन कर भूमि अध्यादेश की प्रतियां
फूंकी। बाद में तहसील दिवस में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया
कि तीसरा भूमि अध्यादेश जारी किया गया है, जो किसान विरोधी है।
ज्ञापन
में किसानों के हितों को देखते हुए अध्यादेश वापस कराने की मांग की गई।
ज्ञापन देने वालों में चिरौंजी लाल, पीतांबरदास, हर प्रसाद दिनकर, मुनव्वर
अली, अनिल कुमार, मोहम्मद याकूब आदि थे।