फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आयुष्मान कार्ड बनाने में ललौरीखेड़ा अव्वल, शहरी क्षेत्र सबसे पीछे

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 8.23 लाख कार्ड बने, लक्ष्य के सापेक्ष करीब साढ़े तीन लाख पात्र सदस्य अब भी वंचित
विज्ञापन

पीलीभीत। आयुष्मान भारत योजना के तहत जिले में आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य अभी अधूरा है। ब्लॉकवार आंकड़ों की बात करें तो ललौरीखेड़ा ब्लॉक परिवार उपलब्धि के मामले में पहले स्थान पर रहा, जबकि शहरी क्षेत्र सबसे पीछे है। जिले में अब तक 8.23 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं, लेकिन अभी भी करीब साढ़े तीन लाख पात्र सदस्य योजना से वंचित हैं।
जिले में कुल 2,46,973 परिवारों को योजना के दायरे में शामिल किया गया है। इनमें से 2,32,152 परिवारों में कम से कम एक सदस्य का आयुष्मान कार्ड बन चुका है। परिवार उपलब्धि के मामले में ललौरीखेड़ा ब्लॉक ने 96.93 प्रतिशत के साथ पहले स्थान पर है। इसके बाद मरौरी 96.73 प्रतिशत और बीसलपुर 96.64 प्रतिशत उपलब्धि के साथ क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन

सदस्यवार उपलब्धि की बात करें तो बीसलपुर ब्लॉक 68.9 प्रतिशत के साथ सबसे आगे है, जबकि मरौरी 68.5 प्रतिशत और ललौरीखेड़ा 68.3 प्रतिशत उपलब्धि के साथ शीर्ष ब्लॉकों में शामिल रहे। दूसरी ओर शहरी क्षेत्र में सदस्य उपलब्धि सबसे कम 61.9 प्रतिशत दर्ज की गई। आंकड़ों के अनुसार, जिले में कुल 11,89,627 सदस्यों का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके सापेक्ष अब तक 8,23,622 आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। अभी भी करीब 3.66 लाख सदस्य योजना से बाहर हैं।
विज्ञापन

पूरनपुर ब्लॉक में सबसे ज्यादा 1,04,909 सदस्य कार्ड से वंचित हैं, जबकि शहरी क्षेत्र में 83,161 सदस्य अब तक योजना का लाभ नहीं ले सके हैं। संवाद

पीछे रहने वाले क्षेत्रों में जारी की गई है चेतावनी : सीएमओ
सीएमओ डॉ. आलोक शर्मा ने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनाने में पीछे रहने वाले क्षेत्रों के कर्मचारियों को चेतावनी जारी की गई है। छूटे हुए पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में कैंप लगाकर लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक परिवार योजना का लाभ उठा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें