फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गजरौला में बंद मकान से लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। गजरौला में बंद मकान में घुसकर चोरों ने लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित की तहरीर मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गजरौला क्षेत्र के ग्राम बकैनिया निवासी सुम्मेर लाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गांव में उसका दूसरा मकान है। शुक्रवार रात बंद मकान में दीवार कूदकर घुसे चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़ा और उसमें रखे सोने, चांदी के जेवरात समेत लाखों का सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह घर पहुंचने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके अलावा मझोला क्षेत्र के गांव कुलरा व हरदासपुर में चोरों ने धार्मिक स्थल की गुल्लक चोरी कर ली। जानकारी के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें