फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: निकाह का झांसा देकर युवती से कई बार किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। निकाह का झांसा देकर युवती से कई बार दुष्कर्म किया गया। बाद में इन्कार कर दिया गया। पुलिस ने एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन




एक मोहल्ला निवासी युवती ने बताया कि मोहल्ला निवासी युवक से उसकी पांच साल पहले जान पहचान हुई। आरोपी ने निकाह का झांसा देकर उससे कई बार दुष्कर्म किया। अपने माता-पिता, चाचा, चाची, भाइयों से मिलवाया। तब उसके परिजनों ने भी युवक से उसका निकाह कराने का वायदा किया।


11 अक्तूबर को तहसील में उसका लिखित समझौता हुआ। जिसमें 12 अक्तूबर को निकाह करना तय हुआ। 12 अक्तूबर को युवक के परिजनों ने दहेज में दो लाख रुपये और बाइक की मांग की। मांग पूरी होने में असमर्थता जताने पर निकाह से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पीडि़ता ने शनिवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर एसपी कार्यालय में शिकायत की। कोतवाल राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़िता की ओर से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। पीड़िता को मेडिकल लिए जिला अस्पताल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें