फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: डीसीएम से टकराकर कार सवार लखीमपुर के दवा व्यापारी की मौत

विज्ञापन
असीम पुरी फाइल फोटो
विज्ञापन
गजरौला। कार से बिजनौर से घर लौट रहे लखीमपुर के दवा व्यापारी असीम पुरी की बृहस्पतिवार देर रात पीलीभीत-पूरनपुर हाईवे पर एक ढाबे के समीप गजरौला थाना क्षेत्र में डीसीएम की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसे में कार चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


लखीमपुर के कोतवाली सदर के घोसियाना रोड कपूरथला निवासी आशीष पुरी ने बताया कि उनके भाई असीम पुरी निजी काम से बृहस्पतिवार को बिजनौर गए थे। रात के समय कार से घर लौट रहे थे। कार को मोहल्ला कपूरथला निवासी आलोक श्रीवास्तव चला रहे थे। बृहस्पतिवार की रात करीब 12:20 बजे पीलीभीत-पूरनपुर हाईवे पर हिमाचल ढाबा के समीप उनकी कार डीसीएम की चपेट में आ गई।
हादसे में असीम पुरी की मौत हो गई। चालक आलोक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे का पता चला तो पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। सूचना पर मृतक के परिजन भी आ गए। डीसीएम में जानवर भरे थे। गजरौला पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

मृतक के भाई आशीष ने डीसीएम चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि चालक ने लापरवाही से डीसीएम चलाते हुए भाई की कार में टक्कर मार दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। बताया जा रहा है कि दवा व्यापारी असीम पुरी बिजनौर से पुरानी कार खरीदकर उसी से घर लौट रहे थे।

असीम पुरी फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें