फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बदमाशों ने बंधक बनाकर की लूटपाट, गृहस्वामी को गांव के बाहर छोड़ा

विज्ञापन
गांव दियोराजपुर में घटना की जानकारी लेते एसपी अ​भिषेक यादव स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
दियोरिया। घर में घुसे बदमाशों ने दियोरिया कोतवाली के गांव दियोराजपुर निवासी भगवानदास को असलहों के बल पर बंधक बना लिया। घर में जमकर लूटपाट की। बाद में गृहस्वामी को गांव के बाहर ले जाकर छोड़ दिया। एसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर जल्द खुलासे के निर्देश दिए।इसके अलावा बदमाशों ने गांव नौगवां नवीनगर में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

गांव दियोराजपुर निवासी भगवानदास पुत्र रामपाल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि रात करीब एक बजे बदमाश घर में घुस आए। आहट सुनकर उनकी आंख खुल गई तो बदमाशों ने असलहे के बल पर उन्हें बंधक बना लिया। कपड़े से मुंह बंद कर दिया। बताया कि बदमाशों ने सोने का झुमका, सोने का हार, टीका, चांदी की पायल और अन्य जेवरात व पांच हजार रुपये लूट लिए। उसे बंधक बनाकर करीब चार सौ मीटर दूर ले गए और गांव के बाहर छोड़ दिया। किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
घर आकर उन्होंने परिजनों के साथ मिलकर शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस गांव पहुंची। एसपी अभिषेक यादव ने भी गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली। खुलासे के लिए थाना पुलिस और एसओजी को जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन



जेवर और नकदी समेत लाखों का सामान चोरी
चोरों ने बृहस्पतिवार की रात ही दियोरिया थाना के गांव नौगवा नवीनगर निवासी श्यामाचरण के घर को निशाना बनाया। घर में घुसे चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर लाखों रुपये कीमत के जेवर चुरा लिए। लघुशंका के लिए उठीं श्यामाचरण की पत्नी सोमवती ने सामान बिखरा पड़ा देखा तो शोर मचाया। पास-पड़ोस के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें