फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: डीसीएम की टक्कर से कार सवार लखीमपुर के दवा व्यापारी की मौत, बिजनौर से लौट रहे थे घर

Fri, 25 Jul 2025 05:30 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत-पूरनपुर हाईवे पर गजरौला थाना क्षेत्र में डीसीएम की टक्कर से कार सवार लखीमपुर के दवा व्यापारी की मौत हो गई। कार चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसा बृहस्पतिवार रात को हुआ। 
विज्ञापन
दवा व्यापारी असीम पुरी का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत-पूरनपुर हाईवे पर बृहस्पतिवार रात हुए सड़क हादसे में लखीमपुर के दवा व्यापारी असीम पुरी की मौत हो गई। दवा व्यापारी बिजनौर से पुरानी कार खरीदकर घर लौट रहे थे। गजरौला थाना क्षेत्र में एक ढाबे की समीप उनकी कार डीसीएम से टकरा गई। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


लखीमपुर के कोतवाली सदर के घोसियाना रोड कपूरथला निवासी आशीष पुरी ने बताया कि उनके भाई असीम पुरी बृहस्पतिवार को बिजनौर गए थे। रात के समय कार से घर लौट रहे थे। कार को मोहल्ला कपूरथला निवासी आलोक श्रीवास्तव चला रहे थे। रात करीब 12:20 बजे पीलीभीत-पूरनपुर हाईवे पर हिमाचल ढाबा के समीप उनकी कार डीसीएम की चपेट में आ गई। 

डीसीएम में भरे थे जानवर 
हादसे में असीम पुरी की मौत हो गई। चालक आलोक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। सूचना पर मृतक के परिजन भी आ गए। डीसीएम में जानवर भरे थे। गजरौला पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


मृतक के भाई आशीष ने डीसीएम चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि चालक ने लापरवाही से डीसीएम चलाते हुए भाई की कार को टक्कर मार दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें