फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: प्रतिबंधित पशु को मारकर पांच लोगों ने फेंके थे अवशेष, तीन किए गिरफ्तार

Fri, 25 Jul 2025 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पूरनपुर में गिरफ्तार प्रतिबंधित पशु के हत्यारोपी स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
पूरनपुर। गांव सिरसा के समीप प्रतिबंधित पशु को मारकर गन्ने के खेत में अवशेष शेरपुरकलां और नगर के साहूकारा कुरैशियान मोहल्ला के पांच आरोपियों ने फेंके थे। पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचकर एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए हैं। शेष दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों पर गैंगस्टर सहित कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

रविवार को गांव सिरसा से शिवपुरिया जाने वाले रास्ते के समीप गांव मकरंदपुर निवासी लाल सिंह के गन्ने के खेत में प्रतिबंधित पशु के अवशेष मिले थे। सूचना पर पहुंचे भारतीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रोष व्यक्त किया था। पुुलिस ने अवशेष को गड्ढ़ा खोदकर दफन करा दिया था। दरोगा मंजीत सिंह की ओर से अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की गई थीं। कोतवाल सतेंद्र सिंह ने बताया कि मांस बिक्री के लिए प्रतिबंधित पशु को मारने की घटना को पांच लोगों ने अंजाम दिया था।
इनमें शेरपुरकलां निवासी जफर, नगर के मोहल्ला साहूकारा कुरैशियान निवासी अफजाल, आरिफ उर्फ भांदू को सिरसा से सुआबोझ जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

आरोपियों के पास से पशु हत्या में प्रयुक्त उपकरण मिले। जफर के पास से तमंचा और दो कारतूस मिले है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मोहल्ला साहूकारा कुरैशियान निवासी रिजवान उर्फ राजा और गुड्डू के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी शातिर है। तीनों के खिलाफ गैंगस्टर सहित कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। आरोपियों का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें