फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चालकों की कमी बसों के संचालन पर भारी, यात्री परेशान

विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड । फाइल फोटो
विज्ञापन
पीलीभीत। चालकाें की कमी के कारण यहां से 20 बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है। इसकी वजह से स्थानीय मार्गों पर बसें कम कर दी गईं हैं। ऐसे में निगम को रोजाना लाखों रुपये राजस्व का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय डिपो से 107 बसों का संचालन किया जा रहा है। इसमें नौ अनुबंध की बसें है। बसों का संचालन कराने के लिए परिवहन निगम के पास पर्याप्त चालक तो है, लेकिन इनमें संविदा पर लगाए गए चालक नियमित रूप से ड्यूटी पर नहीं आते। ऐसे में रोजाना करीब 20 बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है।
साथ ही निगम को रोजाना करीब तीन से चार लाख रुपये का नुकसान हो रहा है तो बसों के खड़े होने से पूरनपुर, बीसलपुर, बरेली, टनकपुर समेत कई स्थानों के लिए बस सेवा प्रभावित हो रही है। यात्रियों को भी दिक्कत का भी सामना करना पड़ रहा है। रोडवेज बसों का संचालन कम होने से अधिकतर मार्गों पर डग्गामार वाहन चालक हावी हैं। इससे जान जोखिम में डालकर सफर करना लोगों की मजबूरी बन गया है।
विज्ञापन

-
चालक- 24
संविदा चालक- 147
-
चालकों की निगम के पास कमी है। बावजूद इसके अधिकतर बसों को संचालित करने का प्रयास किया जा रहा है। कुछ बसें नहीं चल पा रही हैं। इससे स्थानीय मार्ग पर बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

- पवन कुमार श्रीवास्तव, एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें